बारां, सितम्बर 14 -- राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना के बाद नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं। इसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार बढ़त बनाए हुए है। 3657 वार्डों के नतीजों सामने आ चुके हैं। इनमें से 1502 वार्डों में बीजेपी ने दर्ज की जबकि 725 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने पचरम लहराया है। इस बीच आम आदमी पार्टी के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी ने सबको चौंका दिया है। पार्टी ने यहां 60 में से 31 वार्डों में जीत हासिल कर साफ बहुमत भी हासिल कर लिया है। यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस है जिसने कुल 18 वार्ड जीते हैं। बीजेपी यहां 9 वार्ड में ही सीमित रह गई। निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में दो वार्ड आए हैं। उधर नगर निकाय चुनाव की मतगणना में जयपुर जिले की दो नगरपरिषद और 16 नगरपालिकाओं के घोषित ...