हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- लालकुआं। हल्द्वानी और लालकुआं में 2021 में लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले वारंटी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया। कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी राजस्थान निवासी इमरान पुत्र रईस को राजस्थान के थाना कामा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी और लालकुआं में साइबर ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। वह न्यायालय में लगातार गैरहाजिर चल रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। हल्द्वानी क्षेत्र में आरोपी ने 48 हजार रुपये की ठगी की थी, जबकि लालकुआं में सेंचुरी पेपर मिल के एक श्रमिक से करीब एक लाख रुपये की साइबर ठगी की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...