जोधपुर, मार्च 16 -- मोबाइल फोन आज हर व्यक्ति की जेब में है, लेकिन इसी मोबाइल के जरिए बढ़ते साइबर अपराधों ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। कभी फर्जी बैंक कॉल, कभी सोशल मीडिया हैकिंग तो कभी एआई से बनाए गए डीपफेक वीडियो तकनीक जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से साइबर ठगी के तरीके भी बदल रहे हैं। ऐसे माहौल में एक पहल सामने आई है, जिसका उद्देश्य लोगों को इन खतरों से बचाने के लिए डिजिटल रूप से तैयार करना है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अंकुर चंद्रकांत ने "मिशन 1 मिलियन: डिजिटल कवच" नाम से एक अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल का मकसद युवाओं और आम नागरिकों को साइबर खतरों के बारे में जागरूक करना और उन्हें डिजिटल सुरक्षा के बुनियादी कौशल सिखाना बताया जा रहा है।साइबर खतरे अब हर मोबाइल तक पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगाता...