राजस्थान से लौट रहे युवक की एटा में सड़क हादसे में मौत
मैनपुरी, जून 13 -- नवीगंज। कस्बा नवीगंज निवासी एक युवक की एटा में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक काम की तलाश में राजस्थान गया था और बाइक द्वारा दोस्त के साथ वापस लौट रहा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बा नवीगंज निवासी प्रदीप कुमार शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार शर्मा उर्फ छोटू ने इसी वर्ष मां अन्नपूर्णा देवी इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इंटर पास करने के बाद वह करीब 15 दिन पूर्व अपने दोस्तों के साथ राजस्थान में काम की तलाश में गया था। शुक्रवार सुबह वह अपने दोस्त सचिन यादव निवासी कुरैला इटावा के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर एटा-मलावन मार्ग के निकट बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.