हमीरपुर, मार्च 29 -- बिवांर, संवाददाता। दो दिन पहले ही राजस्थान से लौटे युवक ने रविवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में मां जब खेतों से घर लौटी तो पुत्र को फंदे में लटका देख चीख पड़ी। युवक का किसी युवती से प्रेमप्रसंग भी चल रहा था और परिजनों ने इस बात को लेकर सवेरे ही इसे डांट-फटकार लगाई थी। तब भी युवक ने परिजनों को आत्महत्या करने की धमकी दी थी। थानाक्षेत्र के उमरी गांव निवासी कामता प्रसाद प्रजापति का पूरा परिवार रविवार की सुबह फसल कटाई करने खेतों में गया हुआ था। घर पर 22 वर्षीय पुत्र दिनेश अकेला था। दो दिन पहले ही राजस्थान से घर लौटा था। सूने घर में अज्ञात कारणों के चलते दिनेश ने कमरे में अपने अंगौछा से खपरैल की धन्नी में फंदा डालकर फांसी लगा ली। दिन में मां खाना देने के लिए खेत से वापस घर आई तो पुत्र को फंदे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.