राजस्थान से लापता व्यक्ति 24 घंटे में बरामद
पिथौरागढ़, मार्च 8 -- पिथौरागढ़ राजस्थान से अस्कोट अपने घर आ रहा एक व्यक्ति लापता हो गया,पुलिस ने खोजबीन कर लापता व्यक्ति को परिजनों को सौंप दिया है। राजस्थान से दीवान सिंह महर अपने घर अस्कोट की ओर आ रहे थे। घर को आते वक्त वह रास्ते में लापता हो गए। राजस्थान पुलिस ने भी खोजबीन की पर सफलता हासिल नहीं हुई। परिजनों ने एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे से मुलाकात कर खोजबीन की मांग की। अस्कोट थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज व एसआई बसंत पंत ने सर्विलांस की मदद से 24 घंटे के भीतर दीवान को बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.