राजस्थान से राज्यसभा जाएंगे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर; BJP ने किया उम्मीदवार घोषित
नई दिल्ली, जून 4 -- राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान से अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और भाजपा नेता अलका गुर्जर को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजस्थान में इस बार राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है, लेकिन मौजूदा विधानसभा संख्या बल के आधार पर बीजेपी की दो सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है।तीन सीटों पर होगा चुनाव राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों का कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल 21 जून 2026 को खत्म हो रहा है। इसी वजह से इन सीटों पर नए प्रतिनिधियों के चुनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.