राजस्थान से मांगलिक कार्यक्रम में आए युवक की मौत
उन्नाव, मई 20 -- बीघापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कैची मोड़-पुरवा मार्ग पर मंगलवार सुबह आइसक्रीम ठिलिया और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ठिलिया मालिक गंभीर रूप से घायल है। हादसा आचार्य नंद दुलारे बाजपेई पार्क के पास हुआ।मगरायर गांव निवासी 22 वर्षीय प्रदीप उर्फ अमर गौतम मंगलवार सुबह किसी काम से बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान सामने से आ रहे गांव के ही 40 वर्षीय रवि शंकर आइसक्रीम की ठिलिया लेकर चमियानी गांव से लौट रहे थे। कैची मोड़-पुरवा मार्ग पर दोनों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रदीप और रवि शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, युवक की गई जान घटना की सूचना मिलते ही बीघापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर पहुंचाया। वहां डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.