वार्ता, अप्रैल 12 -- उत्तर पश्चिम रेलवे गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर राजस्थान से हावड़ा के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें इसी सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। इनमें खातीपुरा-हावडा-खातीपुरा वीकली स्पेशल, जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर वीकली स्पेशल और मदार-कोलकाता-मदार वीकली स्पेशल शामिल हैं।खातीपुरा-हावड़ा वीकली स्पेशल आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ट्रेन नंबर 09707 खातीपुरा-हावड़ा वीकली स्पेशल ट्रेन 15 से 29 अप्रैल तक (तीन फेरे) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को 17.00 बजे रवाना होकर गुरुवार को 22.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09708, हावड़ा-खातीपुरा वीकली स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से एक मई तक (तीन फेरे) हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को 00.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।इन स्टेशनों पर ठहराव यह ट्रेन मार्ग में ...