राजस्थान से प्रवासी मजदूर का शव आया कंजकीरो
बोकारो, जून 7 -- बेरमो, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड अंतर्गत कंजकीरो पंचायत निवासी 32 वर्षीय दिलीप रजवार (पिता सोमर रजवार) की राजस्थान की एक कंपनी में कार्य करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गयी। शनिवार शव पैतृक निवास लाया गया। सूचना मिलते ही जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो पार्टी के केंद्रीय नेता मोतीलाल महतो ने पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया और कंपनी से वार्ता कर मुआवजा 4 लाख तत्काल व बीमा की राशि की मांग किया। लेकिन कंपनी ने शव के साथ मात्र डेढ़ लाख रुपए भेजा गया था। विधायक ने लगातार कंपनी से चार लाख मुआवजा के लिए दवाब बनाया। यह भी पढ़ें- मोतीलेदा के युवक की तेलंगाना में करंट लगने से मौत जिसके बाद कंपनी ने हामी भरते हुए नगद डेढ़ लाख और खाते में 50 हजार रुपया भेजा। शेष राशि सप्ताह भर के अंदर देने की बात कही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.