मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- साहेबगंज। राजस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे शिक्षक लोकेश कुमार पुतली कला के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करेंगे। वे साहेबगंज के राजकीय मध्य विद्यालय पिपरा राघो में कार्यरत हैं। बिहार शिक्षा परियोजना के डीपीओ सुजीत कुमार दास ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए उन्हें राजस्थान भेजा था। लोकेश कुमार ने बताया कि अब कल्चरल क्लब बनाकर बच्चों को पुतली कला के माध्यम से लोकगीत और लोक कला सिखाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...