राजस्थान से तस्करी कर लाए गए 170 तोते बरामद, तीन गिरफ्तार
बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। बागपत पुलिस और पीपल फॉर एनिमल संस्था की टीम ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास से दुर्लभ प्रजाति के 170 तोते बरामद किए। ये तोते राजस्थान के हनुमानगढ़ से तस्करी कर लोनी लाए जा रहे थे। जहां से इन्हें कई राज्यों में बेचा जाना था। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी मौके से भाग निकले। सीओ बागपत विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मवीकला टोल के निकट एक संदिग्ध गाड़ी को टीम ने रुकवाया। गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें प्लास्टिक के 7 बक्से मिले। इनमें तस्करी कर लाए जा रहे 170 पहाड़ी तोते बरामद किए। पुलिस और पीपल फॉर एनिमल संस्था की टीम तोतों, तीन तस्करों और कार को कोतवाली ले आई। संस्था के अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया कि उन्हें तोतों की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद जाल बिछाया गया और बागप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.