जयपुर, अप्रैल 15 -- गर्मी के मौसम में यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए और इस दौरान उनकी परेशानी को कम करने के लिए पश्चिम-मध्य रेलवे राजस्थान से झारखंड के बीच एक नई सोगरिया (कोटा)-धनबाद-सोगरिया (कोटा) गाड़ी संख्या 09821/09822 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन 16 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार की रात को सोगरिया से चलेगी और शनिवार तड़के धनबाद पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन शनिवार सुबह धनबाद से रवाना होगी और रविवार सुबह सोगरिया पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों तरफ कुल 13-13 फेरे लगाएगी। इस दौरान रास्ते में कुल पाँच राज्यों व 23 स्टेशनों से होकर गंतव्य तक पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया (कोटा) से धनबाद जंक्शन साप्ताहिक ...