इटावा औरैया, मार्च 31 -- वैदपुरा पुलिस ने राजस्थान से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन के पास दबिश देकर ट्रैक्टर सहित दोनों युवकों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी ग्राम बनामई थाना वैदपुरा के रूप में हुई है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि बरामद ट्रैक्टर राजस्थान से चोरी हुआ था। इस संबंध में जैसलमेर के कोतवाली थाने में पहले से मामला दर्ज है। पीड़ित अतुल मिश्रा ने जून 2024 में ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.