राजस्थान से चोरी कर मोबाइल बेच रहे पांच गिरफ्तार
कानपुर, जून 24 -- कल्याणपुर, संवाददाता। राजस्थान से मोबाइल चोरी कर कानपुर लाकर बेचने वाले एक गिरोह का कल्याणपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राजस्थान से चोरी किए गए 27 मोबाइल के साथ दो नाबालिगों समेत पांच को गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट एस. एम. कासिम आबिदी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चोरी के मोबाइलों को लाकर कानपुर में बेचे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। इस संबंध में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत पांच लोगों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से चोरी हुए 27 मोबाइल भी बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान छोटे मियां का हाता निवासी मोहम्मद आजम, बेकनगंज के शाहिद अहमद व बजरिया के बाबूलाल मैदान निवासी शहबाज और सलमान बताई है। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों जेल भेजा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.