नई दिल्ली, जून 6 -- राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेता इस मौके पर उनके साथ नजर आए।नामांकन के साथ सामने आई संपत्ति की जानकारी चुनाव आयोग के नियमों के तहत दाखिल किए गए शपथ पत्र में नीरज डांगी और उनके परिवार की चल एवं अचल संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक हुआ है। हलफनामे के अनुसार डांगी परिवार करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक है और विभिन्न क्षेत्रों में उनका निवेश भी है।चल संपत्तियों का आंकड़ा करोड़ों में शपथ पत्र के मुताबिक नीरज डांगी परिवार की कुल चल ...