जैसलमेर, मार्च 13 -- राजस्थान के जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट एसी स्लीपर बस में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में 9 यात्री बुरी तरह झुलस गए, जबकि एक घायल यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुजरात के बनासकांठा जिले के धानेरा इलाके में सुबह करीब 3:30 बजे हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में कुल 16 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर गहरी नींद में थे। अचानक बस में धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस की खिड़कियां तोड़ीं और इमरजेंसी गेट से बाहर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह बस 'स्वागत ट्रैवल्स' की थी, जो जैसलमेर जिले के नाचना से अहम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.