मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित एक मोबाइल की दुकान में विगत दिनों हुई भीषण चोरी के मामले में राजस्थान सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिला। इस दौरान पत्रक सौंपकर चोरी हुए माल की बरामदगी और चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की मांग किया। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही चोरी का पर्दाफाश करने के साथ ही माल बरामद किया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों में शंकर अग्रवाल, भरत थरड, शेखर, बाबूलाल, संजय, अंकित, कमल, रवि खांडेलवाल, सौरभ, रितेश, गुड्डू आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.