जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जमशेदपुर। जुगसलाई के एमई स्कूल रोड स्थित राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में मुंगलवार से लैप्रोस्कोपिक एवं मिनिमल सर्जरी विभाग शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के मरीजों को जांच व इलाज में सहूलियत होगी। राजस्थान सेवा सदन के महासचिव सीए जगदीश खंडेलवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, सोमवार शाम विधायक द्वारा राजस्थान सेवा सदन में उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, अस्पताल के विकास और भविष्य की नई योजनाओं पर काम शुरू है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...