राजस्थान सरकार ने कसी कमर, 2 करोड़ पशुओं को 'सुरक्षा कवच' देने की तैयारी; खुरपका-मुंहपका बीमारी के खिलाफ टीकाकरण
जयपुर, मार्च 17 -- राजस्थान सरकार 'खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम' के सातवें चरण के तहत बड़े पैमाने पर 2 करोड़ पशुओं के टीकाकरण का अभियान शुरू करने जा रही है। राज्य स्तर पर पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने जयपुर के पास बगरू स्थित रामदेव गौशाला से इस अभियान की शुरुआत कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सभी जिलों में 2.32 करोड़ पशुओं का टीकाकरण करना है। खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) वायरल बीमारी है जो कि मवेशी, सूअर, भेड़ और बकरियों को अपनी चपेट में लेती हैं। एक पशु संक्रमित हो जाए तो आसपास के अन्य पशुओं में तेजी से फैलता है। कई बार पूरे गांव के पशु इसकी चपेट में आ जाते हैं। इस बीमारी के चलते पशुओं को बुखार आता है या फिररमुंह, जीभ और खुरों पर छाले जैसे घाव हो जाते हैं। कुमावत ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.