नई दिल्ली, फरवरी 4 -- राजस्थान विधानसभा में आज भी सियासी माहौल गरम रहने के आसार हैं। राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों, खेजड़ी कटाई के मुद्दे और दौसा विधायक के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर विपक्षी कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस आज भी जारी रहेगी, जिसमें तीखे आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, मंगलवार को हुई विधानसभा की कार्यसलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का समय एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया गया। पहले योजना थी कि आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बहस का जवाब देंगे, लेकिन अब यह जवाब 5 फरवरी को दिया जाएगा। ऐसे में आज विपक्ष को सरकार पर दबाव बनाने का अतिरिक्त मौका मिल गया है।कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस आज सदन में कांग्रेस विधायक रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.