नई दिल्ली, फरवरी 17 -- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को विधानसभा घेराव के आह्वान पर निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की तेज बौछार की गई, जबकि कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, जिसमें 12 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। घटनाक्रम की शुरुआत दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय हुई, जब कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता 22 गोदाम स्थित सहकार भवन पर एकत्रित हुए। यहां आयोजित सभा के बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में विधानसभा की ओर बढ़े। पुलिस प्रशासन ने पहले से ही रास्ते में बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही रैली आगे बढ़ी, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.