नई दिल्ली, जनवरी 6 -- राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सोमवार देर शाम विधानसभा सचिवालय ने सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। सभी विधायकों को इसकी सूचना भेज दी गई है। यह सत्र मार्च तक चलने की संभावना है, जिसमें फरवरी के दूसरे सप्ताह में राज्य का वार्षिक बजट पेश किया जा सकता है। बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण के जरिए सरकार विधानसभा के पटल पर अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों और आगामी नीतिगत प्राथमिकताओं को रखेगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इसी दिन या इसके तुरंत बाद कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक होगी, जिसमें सत्र के दौरान होने वाले कामकाज, बहस और विधायी ...