राजस्थान विधानसभा का आखिरी दिन हंगामेदार रहने के आसार; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेसी
जयपुर, अगस्त 21 -- राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। दूसरे दिन सदन में कई मुद्दों को लेकर हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस विधायक स्कूलों में मीडिया कवरेज और वीडियो बनाने पर लगाई गई पाबंदी का मुद्दा उठाएंगे। कांग्रेस की ओर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी। इस मुद्दे को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को इस मुद्दे के विरोध में मूक-बधिर स्कूल से विधानसभा तक पैदल मार्च किया था। इसके बाद विधायक विधानसभा के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही में भी हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे में आज इस मुद्दे को लेकर विधानसभा के अंदर भी टकराव के हालात बन सकते हैं।प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद विधायी कामकाज मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.