राजस्थान वन विभाग को मिलेगा नया बॉस! 3 सीनियर IFS अफसर रेस में
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- राजस्थान के वन विभाग की कमान अब किस अधिकारी के हाथों में होगी? इस सवाल का जवाब मंगलवार को मिल सकता है। राज्य सरकार वन विभाग के सबसे बड़े पद पर नई नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (HoFF) अरिजीत बनर्जी के उत्तराधिकारी के चयन के लिए मंगलवार को चयन समिति की बैठक होने की संभावना है। ऐसे में वन विभाग के नए मुखिया के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अरिजीत बनर्जी अक्टूबर के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट से पहले सरकार को नए अधिकारी के चयन की प्रक्रिया पूरी करनी है। इसी वजह से चयन समिति की प्रस्तावित बैठक को अहम माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में किस अधिकारी के नाम पर सहमति बनती है और सरकार अंतिम फैसला कब लेती है, इस पर अभी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.