नई दिल्ली, मार्च 17 -- टी20 विश्व कप के सुपर स्टार संजू सैमसन ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को छोड़ने को लेकर खुलकर बात की है। इंडियन प्रीमियर लीग का 2026 सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है और इस बार सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके संजू ने साफ किया है कि जब वह आईपीएल 2026 में अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलेंगे तो खुद पर इमोशन को हावी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि उनके फोकस को इमोशन के बादल नहीं ढंक पाएंगे। संजू सैमसन ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा, 'पहली बार मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा लेकिन मैं मैदान में खुद पर अपने इमोशंस को हावी नहीं होने देता। मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ा कि मुझे लगा कि टीम के साथ मेरा समय पूरा हो चुका है। अब तो मैं उनका सामना करूंगा और अपना बेस्ट क्रिकेट खेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.