नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर पर एक लो स्कोरिंग मैच में हराने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग अपने गेंदबाजों से खुश हैं, लेकिन बल्लेबाजों के खिलाफ उन्होंने थोड़ी सख्ती दिखाई है। रियान पराग ने कहा है कि हम थोड़े और ज्यादा रन बना सकते थे। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन ही बनाए थे। इसके जवाब में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स टीम 119 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 40 रनों के अंतर से हार गई। उन्होंने शुरुआत में धीमी अप्रोच रखने वाले ओपनर्स को भी डिफेंड किया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने एलएसजी के खिलाफ मिली जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "जीत से बहुत खुश हूं। सबसे पहले, मुझे लगता है कि हमने बैटिंग में बहुत कम रन बनाए। जब ​​मैं और हेट्टी (शिमरोन हेटमायर) बैटिंग कर रहे ...