नई दिल्ली, मार्च 20 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की दो फ्रेंचाइजी बिकने की प्रक्रिया में है। ये हैं- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR)। आरसीबी के बिकने की प्रक्रिया तो अब आखिरी चरण में है और अब उसे खरीदने की रेस में सिर्फ दो पार्टियां ही बची हैं लेकिन राजस्थान रॉयल्स के बिकने की प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फ्रेंचाइजी ने एक पार्टी की तरफ से 1.7 अरब डॉलर यानी करीब 16000 करोड़ रुपये के ऑफर को ठुकरा दिया है। एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स कंसोर्टियम ने RR को खरीदने के लिए 1.7 अरब डॉलर की बोली लगाई थी। फ्रेंचाइजी ने इसे खारिज कर दिया है। जाहिर है RR के मौजूदा मालिक और ज्यादा कीमत चाहते हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.