नई दिल्ली, मार्च 20 -- IPL 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। उनके स्टार ऑलराउंडर सैम कुर्रन चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन में संभावित चोट के कारण अपनी नई फ्रेंचाइजी के साथ यह सीजन नहीं खेल पाएंगे। बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने इसी साल संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम कुर्रन के साथ सीएसके के साथ ट्रेड किया था। कुर्रन आखिरी बार क्रिकेट फील्ड पर 5 मार्च को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेलते दिखाई दिए थे, जहां उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर की यॉर्कर से बाल बाल बचे विराट कोहली, प्रैक्टिस में हो सकते थे चोटिल सैम कुर्रन पंजाब किंग्स और च...