नई दिल्ली, मई 15 -- राजस्थान में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। 21 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई तक चलने वाली इस चुनाव प्रक्रिया में पहली बार बड़े पैमाने पर ऑनलाइन माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। मोबाइल एप के जरिए हो रही इस वोटिंग व्यवस्था को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष समेत कई पदों के लिए हो रहे इन चुनावों में कथित तौर पर फर्जीवाड़े के आरोप सामने आए हैं।ऑनलाइन प्रक्रिया पर उठे सवाल चुनाव प्रक्रिया के तहत 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को सदस्यता लेकर मतदान का अधिकार दिया गया है। इसके लिए पहले एप पर रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिसमें मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी के जरिए सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के बाद सदस्यता शुल्क के रूप में 75 रुपये जमा कर वो...