नई दिल्ली, मई 20 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर से उठी एक खबर ने यूथ कांग्रेस के ऑनलाइन चुनाव को रहस्य, शक और सियासी सनसनी के भंवर में ला खड़ा किया है। मोबाइल ऐप के जरिए चल रही वोटिंग प्रक्रिया के बीच अचानक कुछ ऐसे नाम सामने आए, जिन्होंने राजनीतिक गलियारों में हलचल नहीं बल्कि बेचैनी पैदा कर दी। दावा किया गया कि जिन नेताओं की विचारधारा कांग्रेस से बिल्कुल अलग है, उनके नाम से भी यूथ कांग्रेस में वोटिंग हो चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम ने चुनावी सिस्टम की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।जब स्क्रीन पर चमके 'चौंकाने वाले नाम' यूथ कांग्रेस में अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष जैसे पदों के लिए ऑनलाइन मतदान जारी है। सबकुछ सामान्य दिखाई दे रहा था, लेकिन फिर अचानक एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने सियासी पारा बढ़ा दिया। बताया गया कि राष्ट...