नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर भर्ती को लेकर जरूरी खबर है। दरअसल, इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 13 अक्टूबर है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 600 पदों को भरा जाएगा, जो कि मेडिकल, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट, राजस्थान सरकार के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर (मेडिकल) के पद हैं। यह भर्ती राजस्थान मेडिकल सर्विसेज रूल्स-1963 के तहत हो रही है और इसे मेडिकल ऑफिसर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2026 नाम दिया गया है।आरयूएचएस की तरफ से इस भर्ती का नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। यह भर्ती राजस्थान सरकार के निर्देशों के अनुपालन में निकाली गई है।कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन इस भर्ती की शुरुआत 14 सितंबर 2026 स...