राजस्थान में UP-MP बॉर्डर से आने वाले पशु निगरानी में; क्या वजह
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- राजस्थान में चार साल बाद लंपी की वापसी ने सिर्फ पशुपालकों की चिंता नहीं बढ़ाई, बल्कि संक्रमण के स्रोत को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। भरतपुर संभाग में लंपी के मामले सामने आने के बाद अब पशुपालन विभाग की नजर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से राजस्थान में आने वाले पशुओं पर है। आखिर संक्रमण प्रदेश में पहुंचा कैसे? क्या दूसरे राज्यों से आने वाले पशु इसकी वजह बने हैं? फिलहाल इसका जवाब साफ नहीं है, लेकिन विभाग ने इस दिशा में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान में अब तक 10 हजार से ज्यादा गोवंश संक्रमित हो चुका है। इनमें 5500 से ज्यादा मामले एक्टिव हैं, जबकि 6 गोवंश की मौत की पुष्टि हुई है। भरतपुर, डीग, धौलपुर और करौली समेत कई इलाकों में संक्रमण सामने आने के बाद पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों-कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.