राजस्थान में RTO इंस्पेक्टर का ट्रक ड्राइवर पर हेड अटैक, वीडियो वायरल होते ही निलंबन
नई दिल्ली, मार्च 2 -- राजस्थान के चूरू जिले में खाकी के रौब और अमानवीय व्यवहार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुजानगढ़ डीटीओ कार्यालय में तैनात परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार विश्नोई ने रविवार सुबह बीच सड़क पर एक ट्रक ड्राइवर के साथ बदसलूकी करते हुए उसे अपने सिर से मारकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने आरोपी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। घटना रविवार सुबह रतनगढ़ में नेशनल हाईवे-11 पर एक पेट्रोल पंप के पास की है। प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी 24 वर्षीय ट्रक ड्राइवर एहसान अहमद सामान लेकर यूपी के भदोही जा रहा था। इसी दौरान परिवहन विभाग की टीम हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थी। आरोप है कि निरीक्षक ने ट्रक को रुकवाया और लाइसेंस की जांच के दौरान विवाद शुरू हो गया।बहस से हिंसा तक: मोबाइल छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.