नई दिल्ली, मई 11 -- अगर आप रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। केंद्र सरकार ने एलपीजी सब्सिडी को लेकर नियमों को और सख्त कर दिया है। नए दिशा-निर्देशों के तहत अब देशभर में लाखों उपभोक्ताओं के बैंक खातों में आने वाली सब्सिडी रोकी जा सकती है। इसके साथ ही फर्जी और निष्क्रिय गैस कनेक्शनों पर भी बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।उच्च आय वर्ग पर सरकार की नजर सरकार का मुख्य फोकस उन उपभोक्ताओं पर है जो आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद सब्सिडी का लाभ ले रहे थे। नए नियमों के अनुसार, जिन लोगों की वार्षिक सकल कर योग्य आय 10 लाख रुपये या उससे अधिक है, उन्हें अब 'उच्च आय वर्ग' में रखा गया है। ऐसे उपभोक्ता अब सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के पात्र नहीं माने जाएंगे।कोटा में हजारों उपभोक्ता प्रभावित जानकारी क...