नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- आईपीएल 2026 का शोर जितना स्टेडियम में है, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक सन्नाटा साइबर दुनिया में पसरा हुआ है। यहां तालियां नहीं बजतीं यहां चुपचाप खाते खाली होते हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी ने जिस खतरे की ओर इशारा किया है, वह कोई मामूली ठगी नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ चल रहा 'डिजिटल डकैती गैंग' है।शिकार पहले चुना जाता है, फिर जाल बिछता है इन्वेस्टिगेशन में साफ हुआ है ये गैंग अंधाधुंध वार नहीं करता। पहले ये ट्रैक करता है कि कौन IPL टिकट सर्च कर रहा है, किस शहर में मैच है, कहां टिकट की किल्लत है। फिर उसी हिसाब से फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज और गूगल ऐड्स तैयार किए जाते हैं। निशाना इतना सटीक होता है कि यूजर को लगता है यही असली टिकट प्लेटफॉर्म है। कई मामलों में BookMyShow जैसी वेबसाइट की हूबहू ...