राजस्थान में CJP विवाद के 24 घंटे बाद स्कूल शिफ्ट; ग्रामीण-CJP ने दर्ज कराई FIR
जयपुर, अगस्त 22 -- जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ग्रामीणों के बीच सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। बगरू विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा में शुक्रवार को हुए विवाद के करीब 24 घंटे बाद शनिवार सुबह स्कूल को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। यह बिल्डिंग पुराने स्कूल से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। इधर, शनिवार सुबह CJP और ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ जयपुर के शिवदासपुरा थाने में शिकायत देकर FIR दर्ज कराई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और हुड़दंग करने के आरोप लगाए हैं। दोनों ओर से पुलिस पर भी दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं।स्कूल निरीक्षण को लेकर शुरू हुआ था विवाद CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम शुक्रवार को रामपुरा कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.