नई दिल्ली, मई 7 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और RUIDP के सहायक अभियंता (AEN) जगनलाल बैरवा के बीच विवाद ने बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक रूप ले लिया है। AEN की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने विधायक जयदीप बिहाणी समेत 30 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, मारपीट, SC/ST एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच SC/ST प्रकरण अनुसंधान सेल के डीएसपी विष्णु खत्री कर रहे हैं।10 अप्रैल की मीटिंग में धमकी देने का आरोप AEN जगनलाल बैरवा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 10 अप्रैल को दिशा समिति की बैठक के दौरान विधायक जयदीप बिहाणी ने उन्हें धमकी दी थी। बैरवा के मुताबिक विधायक ने कहा था कि "तुझे मेरे ऑफिस में बुलाकर ऐसी तस्सली करवाऊंगा कि जिंदगीभर याद रखेगा।"विधायक सेवा केंद्र बुलाने का दावा शिकायत...