नई दिल्ली, अगस्त 31 -- जयपुर में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा और सिविल लाइन्स से BJP विधायक गोपाल शर्मा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंत्री खर्रा को सोमवार दोपहर जयपुर के SMS अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल ICU में ऑब्जर्वेशन पर रखा है। वहीं, विधायक गोपाल शर्मा को रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 4-5 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।बुखार, खांसी और सांस लेने में हल्की तकलीफ जानकारी के मुताबिक, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की सोमवार दिन में घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें बुखार, खांसी और सांस लेने में हल्की तकलीफ की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन और स्टाफ उन्हें दोपहर करीब 1:30 बजे SMS अस्पताल लेकर पहुंचे...