राजस्थान में ACB का बड़ा ट्रैप, SDM काजल मीणा घूस लेते दबोची गईं, पूरा स्टाफ घेरे में
नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- राजस्थान के करौली जिले के नादौती उपखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में SDM के रीडर दिनेश और UDC प्रवीण को भी रंगे हाथों पकड़ा गया है। ACB टीम को मौके से रिश्वत की रकम के अलावा 4 लाख रुपए अतिरिक्त नकद भी बरामद हुए हैं, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला खातेदारी जमीन के बंटवारे (तकासमा) से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि SDM काजल मीणा ने जमीन विवाद में फैसला अपने पक्ष में करवाने के लिए परिवादी से 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदेबाजी के बाद यह रकम 60 हजार रुपए पर तय हुई। ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.