जयपुर, दिसम्बर 18 -- राजस्थान में सामने आए करीब 900 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी जयपुर मुख्यालय की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपियों को दबोच लिया है। ये सभी आरोपी चालान पेश होने के बाद से फरार थे और लगातार जांच एजेंसियों से बचते फिर रहे थे। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, घोटाले में भ्रष्टाचार की आशंका के चलते कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया था। इन्हीं मोबाइल नंबरों पर हुई बातचीत के आधार पर एसीबी को पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद इन आरोपियों को प्रकरण में नामजद किया गया और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल एसीबी इनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घोटाले की गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। एसीबी के म...