अलवर, अक्टूबर 10 -- राजस्थान के अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शांति कुंज के पास डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय अंतिम राजपूत की मौत हो गई। मृतका करीब नौ महीने की गर्भवती थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतका ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, अंतिम की शादी करीब तीन वर्ष पहले भरतपुर जिले के शकरपुर निवासी सौम्य राजपूत से हुई थी। सौम्य एक सरकारी विद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, प्रताड़ना से परेशान होकर अंतिम पिछले करीब पांच महीने से अपने...