नागौर, मार्च 21 -- राजस्थान के नागौर से रूप कंपाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला 7 लाख रुपए के गहने पहनकर घर से बाहर न निकली थी और फिर अचानक गायब हो गई। अगले दिन प्लास्टिक के एक कट्टे में उसका शव मिला जिसके पैर और सिर गायब थे। महिला की पहचान नाथी देवी बावरी के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक 16 मार्च की सुबह नाथी देवी अपने पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करने घर से निकली थीं। उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने करीब 7 लाख रुपए मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण पहने हुए थे। जब वह शाम तक घर नहीं लौटीं, तो परिवारवालों तलाश शुरू की, लेकिन रात भर उनका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन, 17 मार्च को पचरांदा गांव के पास झाड़ियों में एक प्लास्टिक का कट्टा मिला जिसमें उनका क्षत-...