नई दिल्ली, फरवरी 16 -- राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी प्रशासनिक हलचल शुरू हो गई है। करीब छह साल बाद राज्य में सरपंचों और वार्ड-पंचों के चुनाव फिर से मतपेटियों (बैलेट पेपर) के माध्यम से कराए जाएंगे, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव पहले की तरह ईवीएम मशीनों से ही होंगे। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा ने 13 फरवरी को औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव मार्च माह के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल के पहले पखवाड़े में आयोजित किए जा सकते हैं। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर मतदान सामग्री, कार्मिकों की तैनाती और प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सोकरिया ने जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.