राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा, माउंट आबू से भी ठंडा रहा अलवर
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कुछ दिन पहले तक गर्मी से परेशान लोगों को अब सुबह और शाम हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश और तेज हवाओं ने दिन के तापमान में बड़ी गिरावट ला दी है। हालात ऐसे रहे कि अलवर में अधिकतम तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि हिल स्टेशन माउंट आबू में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज हुआ। यानी दिन के तापमान के मामले में अलवर माउंट आबू से भी ठंडा रहा। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। जयपुर से लेकर जोधपुर और अजमेर से लेकर भरतपुर तक बारिश का असर देखने को मिला। तापमान में गिरावट से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में कटी पड़ी फसल के बारिश और तेज हवा के कारण खराब होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.