राजस्थान में 4 साल बाद फिर लंपी का कहर! 10 हजार गोवंश संक्रमित, 6 की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- राजस्थान में चार साल बाद लंपी वायरस ने फिर दस्तक देकर पशुपालन विभाग की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के दावे के बावजूद प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा गोवंश संक्रमित हो चुका है। इनमें 5500 से अधिक मामले अभी एक्टिव हैं, जबकि 6 गोवंश की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सबसे ज्यादा चिंता भरतपुर संभाग से सामने आ रही है। भरतपुर, डीग, धौलपुर और करौली समेत कई जिलों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही निगरानी और रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब विभाग हर साल गॉट पॉक्स वैक्सीन से शत-प्रतिशत टीकाकरण का दावा कर रहा है, तो फिर हजारों पशु लंपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.