नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- राजस्थान में सितंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश थमने के बाद धूप और गर्मी बढ़ने लगी है। गंगानगर में बुधवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं 10 शहरों में पारा 35 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है। 11 सितंबर से प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।कल से बारिश का नया दौर मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर को राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 5 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी जिन इलाकों में अभी तेज धूप और गर्मी महसूस हो रही है, वहां मौसम अचानक बदल सकता है। इसके बाद भी बारिश का असर खत्म होता नजर नहीं आ...