नई दिल्ली, मार्च 5 -- राजस्थान की राजनीति में स्थानीय स्तर पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव में अब दो से ज्यादा बच्चों वाले भी चुनाव लड़ सकेंगे। इस बाध्यता को खत्म करने के लिए गुरुवार को विधानसभा में दो महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक पेश किए जाएंगे। सरकार का यह कदम 31 साल पुराने कानून को बदलने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है। राज्य सरकार गुरुवार को विधानसभा में राजस्थान पंचायतीराज संशोधन विधेयक-2026 और राजस्थान नगरपालिका संशोधन विधेयक-2026 पेश करेगी। पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर पंचायतीराज से जुड़ा संशोधन बिल पेश करेंगे, जबकि शहरी विकास एवं आवास (यूडीएच) मंत्री झाबर सिंह खर्रा नगरपालिका संशोधन बिल सदन के पटल पर रखेंगे।बीएसी बैठक में तय होगी बिल पारित करने की तारीख इन दोनों विधेयकों को कब पारित किय...