राजस्थान में 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बरसात
नई दिल्ली, जून 19 -- राजस्थान में मानसून पूर्व गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय हो गई हैं। गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने के बाद मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 30 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाड़मेर, पाली, जालोर व सिरोही को छोड़कर बाकी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव के बावजूद प्रदेश के कई शहरों में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां 80 मिमी यानी करीब 3 इंच से अधिक बारिश हुई। इसके अलावा अनूपगढ़ में 26 मिमी और हनुमानगढ़ के पल्लू क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.