राजस्थान में 3 हॉस्पिटलों पर आयकर की रेड
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- राजस्थान में सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने तीन हॉस्पिटलों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच पहुंचीं टीमों ने अस्पतालों में वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की। इस दौरान हॉस्पिटल स्टाफ से पूछताछ की गई और कंप्यूटरों में मौजूद डिजिटल डेटा को खंगाला गया। लगातार वित्तीय शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, पार्क ग्रुप से जुड़े जयपुर, सीकर और बहरोड़ के एक-एक हॉस्पिटल में छापेमारी की गई है। जयपुर के मानसरोवर स्थित अमर मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में भी टीम पहुंची। कार्रवाई के दौरान पुलिस की मदद ली गई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद अस्पतालों में हलचल रही।तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.